यूपी की महिला डांसर्स को 2 माह तक बिहार में डांस करवाकर उनके ₹8 लाख लेकर भागा मैनेजर
उत्तर प्रदेश की 5 महिला डांसर्स द्वारा बरेली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है कि इवेंट मैनेजर ने उन्हें बिहार ले जाकर 2 महीने तक पार्टियों में डांस करवाया। आरोप के मुताबिक, डांसर्स को सिर्फ ₹92,000 दिए गए जबकि उनके हक के ₹8 लाख लेकर इवेंट मैनेजर फरार हो गया। ये डांसर्स चंदा जुटाकर अपने घर वापस लौटी हैं।