यूपी की सोसायटी में शख्स ने प्ले स्कूल के बच्चों को लिफ्ट इस्तेमाल करने से रोका
ग्रेटर नोएडा (यूपी) की पंचशील ग्रीन्स रेज़िडेंशियल सोसायटी में अपार्टमेंट ओनर्स असोसिएशन के एक सदस्य द्वारा प्ले स्कूल के बच्चों को लिफ्ट का इस्तेमाल करने से रोककर बाहर निकलवाने का वीडियो सामने आया है। सोसायटी के बी2 टावर के दूसरे फ्लोर पर प्ले स्कूल है जिसमें ये बच्चे पढ़ते हैं। वीडियो में एक व्यक्ति ने कहा, "यह सरासर गुंडागर्दी है।"