यूपी के 108 मदरसों में शिक्षा के प्रचार-प्रसार के नाम पर विदेशी फंडिंग के मिले सबूत: रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर स्थित करीब 108 मदरसों में विदेशी फंडिंग के सबूत मिले हैं जिसके बाद एसआईटी ने उनसे सालाना आय-व्यय का ब्योरा और बैंक खातों की डिटेल्स मांगी है। बकौल रिपोर्ट्स, खाड़ी देशों से शिक्षा के प्रचार-प्रसार के नाम पर करोड़ों रुपए इन मदरसों को भेजे गए हैं।