यूपी के 23 ज़िलों में कई स्थानों पर कल हो सकती है बारिश, सूची जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केंद्र ने बताया है कि शनिवार को उत्तर प्रदेश के 23 ज़िलों में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। ये ज़िले सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र हैं।