यूपी के 26 पीपीएस अधिकारियों को बनाया गया आईपीएस अधिकारी, आदेश जारी
उत्तर प्रदेश में प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के 26 अधिकारियों को आईपीएस कैडर में प्रोमोट किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसका आदेश जारी किया है। जिन अधिकारियों को आईपीएस अधिकारी बनाया गया है उनमें प्रदीप कुमार, विपुल कुमार श्रीवास्तव, हरि गोविंद, विद्यासागर मिश्रा, घनश्याम, आनंद कुमार, राजेश कुमार, मो. तारिक व रवि शंकर नीम का नाम शामिल है।