यूपी के 4 सीटों पर चुनाव जितवाने के लिए ज़िलाधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा: जयराम
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 'X' पर लिखा है, "उत्तर प्रदेश के महराजगंज, बांसगांव, मेरठ और मुज़फ्फरनगर लोकसभा सीटों पर ज़िलाधिकारियों को फोन करके सीटें जितवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।" जयराम ने लिखा, "प्रशासनिक अधिकारी याद रखें कि सरकार बदल रही है और लोकतंत्र के साथ यह खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।"