यूपी के अफसर ने अपने दफ्तर में लगाई ओसामा बिन लादेन की तस्वीर, पुलिस ने लिया संज्ञान
फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) में बिजली विभाग के उप खंड अधिकारी रविंद्र प्रकाश गौतम द्वारा अपने दफ्तर में आतंकवादी ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगाकर नीचे 'श्रद्धेय ओसामा बिन लादेन (विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता)' लिखवाने का मामला सामने आया है। मामले का संज्ञान लेकर पुलिस ने बताया, "थानाध्यक्ष नवाबगंज को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।"