यूपी के अस्पताल में ऑपरेशन के लिए गई महिला की हुई मौत, एनेस्थीसिया का 'ओवरडोज़' दिया गया
अमेठी (उत्तर प्रदेश) के संजय गांधी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के लिए गई 22-वर्षीय महिला की मौत होने पर परिजन व अन्य लोगों ने शनिवार रात अस्पताल के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया। उसके पति के अनुसार, एनेस्थीसिया के ओवरडोज़ से वह कोमा में चली गई और लखनऊ ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।