यूपी के अस्पताल में डिप्टी सीएम पाठक ने मरीज़ को पहनाई अपनी सदरी, वीडियो आया सामने

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) स्थित बलरामपुर अस्पताल में उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हाफ टी-शर्ट पहनकर बैठे एक मरीज़ को अपनी सदरी उतारकर पहना दी और फिर उसके बटन भी लगाए जिसका वीडियो सामने आया है। गौरतलब है कि डिप्टी-सीएम मंगलवार को इस अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण के मद्देनज़र की गई मॉक ड्रिल का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

Load More