यूपी के अस्पताल में प्रसव के बाद नर्स के हाथ से फिसलकर फर्श पर गिरा नवजात शिशु, हुई मौत

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) के एक प्राइवेट अस्पताल में गुरुवार शाम को प्रसव के बाद कथित तौर पर नर्स के हाथ से फिसलकर फर्श पर गिरने से एक नवजात शिशु की मौत हो गई। बच्चे के पिता के अनुसार, शिकायत करने पर अस्पताल मालिक ने उनसे अभद्रता की। सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव ने जांच के लिए टीम गठित की है।

Load More