यूपी के अस्पताल में भर्ती मरीज़ ने ऑपरेशन में देरी होने पर पुलिस को फोन कर बुलाया
मेरठ (यूपी) के एक अस्पताल में भर्ती मरीज़ ने ऑपरेशन में देरी होने पर पुलिस को फोन कर बुला लिया जिसके बाद उसे समझाकर वॉर्ड में भेजा गया। बकौल मरीज़, डॉक्टर तारीख देने के बाद भी ऑपरेशन नहीं कर रहे। एक डॉक्टर ने कहा, "मरीज़ के हार्ट की नसें ब्लॉक हैं...उन्हें सर्जरी की सलाह दी...जिसके लिए वह तैयार नहीं हैं।"