यूपी के अस्पताल में सवाल पूछ रहे पत्रकार पर डॉक्टर के हेलमेट फेंकने का वीडियो हुआ वायरल
मऊ (उत्तर प्रदेश) के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर से सवाल पूछ रहे एक पत्रकार पर डॉक्टर द्वारा हेलमेट फेंककर मारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बकौल पुलिस, डॉक्टर का आरोप है कि उन्होंने पत्रकार को वीडियो बनाने से रोका था जबकि पत्रकार ने उसका मोबाइल छीने जाने की बात कही है।