यूपी के आगरा में पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी, खेतों में छिपकर भागे दूल्हा व बाराती
उत्तर प्रदेश के आगरा ज़िले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की शादी रस्म शुरू होने से पहले रुकवा दी। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस को देखकर दूल्हा व बाराती खेतों में छिपकर भागने लगे। पुलिस ने बताया है कि बारात मध्य प्रदेश के मुरैना ज़िले से आई थी और उन्होंने दूल्हे के पिता और भाई को हिरासत में ले लिया है।