यूपी के इटावा सफारी में शेरनी ने एक ज़िंदा व एक मृत शावक को दिया जन्म
उत्तर प्रदेश के इटावा सफारी पार्क में रविवार को बब्बर शेरनी रूपा ने 2 शावकों को जन्म दिया। सफारी पार्क की निदेशक दीक्षा भंडारी ने बताया, "पहला शावक मृत पैदा हुआ था जिसे शेरनी ने खा लिया। दूसरे शावक को नियोनेटल केयर सेंटर में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। रूपा की प्रसव-प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।"