यूपी के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड नफीस 'बिरयानी' मुठभेड़ के बाद हुआ गिरफ्तार
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड और ₹50,000 के इनामी नफीस 'बिरयानी' को पुलिस ने बुधवार को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद नफीस पकड़ा गया जबकि उसका एक साथी भाग गया। गैंगस्टर अतीक अहमद के करीबी नफीस की कार का इस्तेमाल हत्याकांड में हुआ था।