यूपी के उमेश हत्याकांड में अतीक अहमद के वकील को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के सीजेएम कोर्ट ने उमेश पाल हत्याकांड मामले में गैंगस्टर अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ को गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की सुनवाई की अगली तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि सौलत हनीफ को भी उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाया गया है।

Load More