यूपी के एक स्कूल में 5 शिक्षकों के बावजूद नहीं है एक भी छात्र, डेढ़ साल से नहीं हुआ दाखिला

बागपत (उत्तर प्रदेश) में अब्दुलपुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में 5 शिक्षकों की तैनाती होने के बावजूद एक भी छात्र नहीं है और यहां बीते डेढ़ साल से एक भी दाखिला नहीं हुआ है। बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत ने बताया कि गांव में अधिकतर परिवार संपन्न हैं जो अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं।

Load More