यूपी के एक्सप्रेसवे पर वायु सेना के विमान एयरस्ट्रिप को छूकर निकले, वीडियो आया सामने
सुल्तानपुर (यूपी) में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान इमरजेंसी एक्सरसाइज़ के तहत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की एयरस्ट्रिप को छूकर निकले जिसका वीडियो सामने आया है। अधिकारियों ने बताया, "करीब 10 जेट और एयरक्राफ्ट पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की एयरस्ट्रिप को छू चुके हैं।" डिफेंस पीआरओ के मुताबिक, इस एक्सरसाइज़ में ट्रांसपोर्ट और हेलिकॉप्टर्स समेत कई तरह के एयरक्राफ्ट शामिल हो सकते हैं।