यूपी के कई ज़िलों में कल भारी बारिश होने की आशंका, आईएमडी ने जारी की सूची
आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 31 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 1 अगस्त सुबह 8:30 बजे के बीच कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। बकौल आईएमडी, इस दौरान बांदा, जालौन, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।