यूपी के कन्‍नौज में शादी में रसगुल्ले खाने के बाद 70 लोग हुए बीमार

कन्‍नौज (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार शाम को एक शादी समारोह में रसगुल्ले खाने के बाद करीब 70 लोग बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी के मुताबिक, शादी समारोह में करीब 200 लोगों ने रसगुल्‍ले खाए जिनमें से 70 लोगों को उल्टी-दस्त होने लगे और हालत बिगड़ने पर कुछ लोगों को ज़िला अस्पताल रेफर किया गया।

Load More