यूपी के कानपुर में 10 दिन से सड़क किनारे खड़ी कार में मिला शख्स का सड़ा-गला शव
कानपुर (यूपी) में सड़क किनारे खड़ी कार से एक शख्स का सड़ा-गला शव मिला है। कार के मालिक के बेटे के मुताबिक, गाड़ी का लॉक खराब था और 10 दिन पहले वह कार को यहां खड़ी कर गया था। शख्स कार में कैसे पहुंचा इसका खुलासा नहीं हुआ और उसके नशे में गाड़ी में बैठने की आशंका जताई गई है।