यूपी के कानपुर में खेत में मिला शख्स का शव, कटा हुआ था प्राइवेट पार्ट
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक 30-वर्षीय शख्स का शव खेत में मिला है जिसका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था। शख्स के शरीर पर चोट के निशान हैं और शव के पास से शराब की बोतल बरामद हुई है। बकौल पुलिस, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है और शख्स की गला घोंटकर हत्या की गई।