यूपी के कानपुर में ज़ीका वायरस के मामलों की संख्या पहुंची 100 के पार

कानपुर (उत्तर प्रदेश) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नेपाल सिंह ने बताया है कि ज़िले में ज़ीका वायरस के मामलों की संख्या 105 हो गई है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, स्वास्थ्य अधिकारियों ने ज़िला प्रशासन के साथ 100 दल बनाए हैं जो घर-घर जाकर जांच के लिए सैंपल इकट्ठा कर रहे हैं। मंगलवार को 193 सैंपल लिए गए थे।

Load More