यूपी के कितने सांसदों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक और गंभीर आपराधिक मामले?
एडीआर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में लोकसभा और राज्यसभा के 108 सांसदों (जिनका एडीआर ने विश्लेषण किया है) में से 49 सांसदों (45%) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। बकौल रिपोर्ट, राज्य के 37 सांसदों (34%) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। देश के 306 सांसदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।