यूपी के किन ज़िलों में कल हो सकती है मध्यम से तेज़ बारिश?
आईएमडी के लखनऊ केंद्र के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 29 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 30 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक चंदौली, चित्रकूट, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, सोनभद्र, वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से तेज़ बारिश हो सकती है। वहीं, अमरोहा, बदायूं, बागपत, बहराइच, बांदा, बरेली, बिजनौर, चंदौली समेत कई ज़िलों में बिजली गिरने की आशंका है।