यूपी के कृषि मेले में सीएम योगी के कहने पर सांसद रवि किशन ने उठाया 28 किलो का कद्दू
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर महोत्सव 2024 के कृषि मेले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान एक स्टॉल पर रखे 28 किलोग्राम का कद्दू देखकर मुख्यमंत्री ने बीजेपी सांसद रवि किशन से उसे उठाने को कहा। इसके बाद रवि किशन ने दोनों हाथों से कद्दू को उठा लिया जिसकी तस्वीर सामने आई है।