यूपी के कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या; भाई ने कहा- टॉर्चर करती थी वॉर्डन
मेरठ (उत्तर प्रदेश) के एक कॉलेज में बिहार की रहने वाली बीसीए की छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा का शव उसके हॉस्टल रूम में पंखे से लटका मिला है। मृतका के भाई ने कॉलेज पर सच्चाई छिपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन ने कहा था कि वॉर्डन उसे टॉर्चर करती है।