यूपी के कोर्ट ने छेड़छाड़ केस में नवाज़ुद्दीन को क्लीन चिट देने वाली क्लोज़र रिपोर्ट की मंज़ूर
मुज़फ्फरनगर (यूपी) की विशेष पॉक्सो अदालत ने छेड़छाड़ के मामले में बॉलीवुड ऐक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी समेत 5 आरोपियों को क्लीन चिट देने वाली पुलिस की ‘क्लोज़र रिपोर्ट’ मंज़ूर कर ली है। दरअसल, नवाज़ुद्दीन की पत्नी आलिया ने एक नाबालिग लड़की संग छेड़छाड़ को लेकर मुंबई में केस दर्ज कराया था और बाद में केस को यूपी ट्रांसफर किया गया था।