यूपी के कोर्ट ने ट्रिपल मर्डर केस में 2 महिलाओं समेत 8 लोगों को सुनाई फांसी की सज़ा
बरेली (उत्तर प्रदेश) में 10 साल पहले हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में राज्य के एक कोर्ट ने 2 महिलाओं समेत 8 लोगों को फांसी की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने मामले में चुराए गए ज़ेवरात खरीदने वाले ज्वेलर को उम्रकैद की सज़ा दी है। यह मामला 2014 में हुई महिला, उसके बेटे व बहू की हत्या का है।