यूपी के कोर्ट ने मौलाना तौकीर रज़ा को बरेली दंगों का माना 'मास्टरमाइंड', फूंकी गई थी पुलिस चौकी
बरेली (उत्तर प्रदेश) की अदालत ने 2010 में शहर में हुए दंगों के लिए आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रज़ा को 'मास्टरमाइंड' मानते हुए उन्हें 11 मार्च को तलब किया है। जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान हुए दंगों में कई घरों, दुकानों व एक पुलिस चौकी को फूंक दिया गया था। आरोप है कि मौलाना के भड़काऊ भाषण के बाद दंगा भड़का था।