यूपी के कोर्ट ने शिष्या से रेप के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद को किया बरी
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के एमपी-एमएलए कोर्ट ने गुरुवार को साक्ष्य के अभाव में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती को अपनी शिष्या से रेप के मामले में बरी कर दिया। शाहजहांपुर स्थित मुमुक्षु शिक्षा संस्थान के डीन चिन्मयानंद पर उन्हीं के कॉलेज में पढ़ाने वाली उनकी एक शिष्या ने नवंबर 2011 में रेप का मुकदमा दर्ज कराया था।