यूपी के कोर्ट ने सपा नेता आज़म खान को डूंगरपुर से जुड़े एक और मामले में दिया दोषी करार
रामपुर (उत्तर प्रदेश) के एक कोर्ट ने डूंगरपुर बस्ती केस के एक और मामले में सपा नेता आज़म खान को दोषी करार दिया है। आज़म पर 2019 में डूंगरपुर में रहने वाले लोगों ने बस्ती खाली कराने के नाम पर लूटपाट, चोरी और मारपीट समेत अन्य मामलों में 12 मुकदमे दर्ज करवाए थे। आज़म फिलहाल सीतापुर जेल में बंद हैं।