यूपी के गांव में बुलाई गई पंचायत में शख्स ने कबूली महिला की हत्या की बात, खेत से कंकाल बरामद
बहराइच (उत्तर प्रदेश) के एक गांव में सोमवार को बुलाई गई पंचायत में एक शख्स ने 41 दिन से लापता एक महिला की हत्या करने की बात कबूल की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर ग्रामीणों ने एक खेत से मृतका का कंकाल बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।