यूपी के गाज़ियाबाद में 10 अगस्त तक धारा 144 लागू, सोशल मीडिया को लेकर निर्देश जारी
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में आगामी त्योहारों के मद्देनज़र 10 अगस्त तक धारा 144 लागू की गई है। बकौल ज़िला प्रशासन, इस अवधि में कोई भी व्यक्ति/समूह अनुमति के बिना जुलूस/सभा का आयोजन नहीं करेगा। प्रशासन ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर निर्देश जारी कर सोशल मीडिया ग्रुप एडमिन्स को अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना देने को कहा है।