यूपी के गाज़ियाबाद में कारोबारी के 3 मंज़िला मकान में लगी भीषण आग, 2 महिलाओं की मौत
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के लोनी बॉर्डर इलाके में सोमवार सुबह एक टेंट कारोबारी के 3-मंज़िला मकान में भीषण आग लग गई जिसमें कारोबारी की मां और बहन की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 लोगों को घर की दीवार तोड़कर बचाया गया। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर टेंट हाउस का गोदाम था और आग सबसे पहले वहीं लगी थी।