यूपी के गाज़ियाबाद में फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 3 महिलाओं को किया रेस्क्यू
गाज़ियाबाद (यूपी) के इंदिरापुरम में शुक्रवार को पुलिस ने एक फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने बताया कि मौके पर मिलीं 3 महिलाओं से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था जिन्हें रेस्क्यू कर फ्लैट के मालिक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, फ्लैट से कुछ आपत्तिजनक चीज़ें भी मिली हैं।