यूपी के गाज़ियाबाद में बिल्डिंग के जेनरेटर में धमाके के बाद कई फ्लैट में लगी भीषण आग
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को एक सोसायटी में बिल्डिंग के जेनरेटर में धमाके के बाद कई फ्लैट्स में भीषण आग लग गई जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, आग इतनी भीषण थी कि दूसरी सोसायटी के जेनरेटर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचीं।