यूपी के गाज़ियाबाद में शख्स ने बेटी के बॉयफ्रेंड की 5 गोलियां मारकर की हत्या
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को एक शख्स ने अपनी बेटी के विपुल नामक 25 वर्षीय बॉयफ्रेंड की 5 गोलियां मारकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, आरोपी का किसी बात को लेकर विपुल से विवाद हुआ था और वह विपुल के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के खिलाफ था। बीएसएफ से रिटायर्ड आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।