यूपी के गाज़ियाबाद में ₹50,000 का इनामी बदमाश मोनू चौधरी पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर
उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में शुक्रवार को पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे ₹50,000 के इनामी बदमाश मोनू चौधरी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मोनू पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत 12 मुकदमे दर्ज थे। वहीं, मुठभेड़ में दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।