यूपी के घर में अवैध रूप से पटाखे बनाने के दौरान हुआ विस्फोट, बच्ची व 3 लड़के झुलसे
रायबरेली (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को एक घर में अवैध रूप से पटाखे बनाते समय विस्फोट हो गया जिसमें एक बच्ची व 3 लड़के झुलस गए। उनकी उम्र 8-15 साल के बीच है। मकान मालिक के पास पूर्व में पटाखे बनाने का लाइसेंस था लेकिन रिन्यूअल न होने के चलते 3 नवंबर को पटाखा निर्माण बंद करवा दिया गया था।