यूपी के जालौन में कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर

जालौन (उत्तर प्रदेश) में 4 दिन पहले ड्यूटी पर तैनात एक कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। एसपी इराज राजा ने बताया कि मुठभेड़ में एक एसएचओ भी गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा व खोखा-कारतूस बरामद किए हैं।

Load More