यूपी के जेवर एयरपोर्ट पर ₹2,400 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा एयर कार्गो टर्मिनल
उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन जेवर एयरपोर्ट को बेहतर कनेक्टिविटी और एयर कार्गो सुविधाओं से जोड़ने के लिए यमुना प्राधिकरण ने जेवर खादर और चांदहट स्टेशनों के बीच एयर कार्गो टर्मिनल बनाने की योजना बनाई है। ₹2,400 करोड़ की लागत से बन रहे एयर कार्गो टर्मिनल से एयरपोर्ट से आने-जाने वाला माल बिना रूकावट के देशभर में पहुंचाया जा सकेगा।