यूपी के जौनपुर में पत्रकार की दिनदहाड़े गोलियां मारकर की गई हत्या
जौनपुर (यूपी) में एक न्यूज़ पोर्टल के आशुतोष श्रीवास्तव नामक पत्रकार की सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने परिवार के हवाले से बताया कि वह भू-माफियाओं के खिलाफ खबरें लिख रहे थे और आशंका है कि इस रंजिश में उनकी हत्या की गई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई हैं।