यूपी के झांसी में 3 शोरूम में लगी आग पर 6 घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू, बुलाई गई सेना
झांसी (यूपी) में सोमवार को एकसाथ 3 शोरूम में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन करीब 6 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। एसएसपी राजेश एस ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए सेना को भी बुलाया गया है।