यूपी के झांसी में पहली बार दर्ज हुआ 49.0°C तापमान, 132 साल का टूटा रिकॉर्ड
झांसी (यूपी) में 28 मई को अधिकतम तापमान 49.0°C दर्ज हुआ जो सामान्य से 5.9°C अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि 1892 से झांसी में तापमान की गणना शुरू हो गई थी और झांसी में इससे पहले सर्वाधिक तापमान 48.2°C मई 1984 में दर्ज हुआ था लेकिन 132 साल में अबतक तापमान कभी 49.0°C नहीं पहुंचा था।