यूपी के डिप्टी सीएम का रिश्तेदार बताकर शख्स ने नौकरी लगवाने के नाम पर की ₹5 लाख की ठगी
आगरा में एक शख्स ने खुद को उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का रिश्तेदार बताकर पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगवाने के नाम पर करीब ₹5 लाख की ठगी की है। बकौल पीड़ित, उसने बेटे की नौकरी के लिए 'घूस' दी थी और 1 साल तक नौकरी न लगने पर उसने पैसे वापस मांगे जिसके बाद आरोपी ने धमकी दी।