यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने मंदिरों में लगाई झाड़ू

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को लखनऊ के बालकेश्वर हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाई। वहीं, राज्य के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी लखनऊ के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर झाड़ू लगाई। गौरतलब है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी तक मंदिरों में साफ-सफाई करने की अपील की है।

Load More