यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रैली में लहराया उल्टा तिरंगा: वीडियो शेयर कर सपा
समाजवादी पार्टी ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक रैली में उल्टा तिरंगा लहराया है। इस वीडियो में एक बाइक रैली के दौरान खुली कार में खड़े पाठक उल्टा तिरंगा लहराते हुए नज़र आ रहे हैं। सपा ने कहा, "देश का अपमान करने में बीजेपी नेता नंबर 1 हैं।"