यूपी के डिप्टी सीएम मौर्य रुझानों में सिराथू सीट पर सपा उम्मीदवार से पीछे हुए
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलने के बीच सिराथू सीट पर उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 4,000 से अधिक वोटों से सपा उम्मीदवार पल्लवी पटेल से पीछे चल रहे हैं। वहीं, गोरखपुर शहर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और करहल से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। राज्य में बीजेपी 258 सीटों पर आगे है।