यूपी के डीजीपी के नाम से उगाही कर रहे हैं ठग, पुलिस ने लोगों को किया आगाह
उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया है कि कुछ अराजक तत्व वॉट्सऐप डीपी में राज्य के डीजीपी प्रशांत कुमार की तस्वीर लगाकर कई लोगों से उगाही कर रहे हैं। पुलिस ने इस संबंध में लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि वे इस प्रकार की कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।